छत्तीसगढ़

जनदर्शन में दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल,आसान हुई आगे बढ़ने की राह

jantaserishta.com
18 Aug 2026 2:04 PM IST
जनदर्शन में दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल,आसान हुई आगे बढ़ने की राह
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
बलौदाबाजार: जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम राजाढार निवासी दिव्यांग पवन कुर्रे को आज जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ट्राइसाइकिल प्रदान की।
ट्राइसाइकिल मिलने पर दिव्यांग के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से आवागमन में होने वाली परेशानी अब काफी हद तक आसान हो सकेगी। ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का नया सहारा बनी है।
कलेक्टर शर्मा ने ट्राइसाइकिल प्रदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति सुविधा और अधिकार से वंचित न रहे।
ट्राइसाइकिल मिलने के बाद हितग्राही पवन कुर्रे ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में मिली यह सहायता इस बात का उदाहरण है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और संवेदना पहुंचाना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story