छत्तीसगढ़

हेयर स्टाइल पर कमेंट नहीं आया रास, चिढ़ाता था दोस्त, मार डाला

jantaserishta.com
21 Jan 2025 6:21 PM IST
हेयर स्टाइल पर कमेंट नहीं आया रास, चिढ़ाता था दोस्त, मार डाला
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर में हेयर स्टाइल पर कमेंट करने पर 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह नाबालिगों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान स्कूल 15 साल के नाबालिग ने 17 साल के नाबालिग के सीने पर चाकू मार दिया।
घटना के बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाबालिग की मौत हो गई है। दोनों छात्र 9वीं कक्षा में पढ़ते थे। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 2 दोस्तों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से कमेंट होता था। उसी बात को लेकर मंगलवार को स्कूल जाते समय छात्र (नाबालिग) ने अपने नाबालिग दोस्त को नुकीले हथियार से उसकी छाती पर हमला कर दिया।
नाबालिग छात्र की हॉस्पिटल में मौत हो गई। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिस 15 साल के नाबालिग ने चाकू मारा है। वह स्कूल का छात्र है। जिस समय यह वारदात हुई वह स्कूल ड्रेस में ही था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story