छत्तीसगढ़
डॉक्टर रमन क्या अपने कार्यकाल में लोगों को अमृत बाटा - प्रभा साहू
jantaserishta.com
21 Sept 2023 5:32 PM IST

x
भाजपा के नेता पहले अपने गिरेबान पर झांके.
राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को आड़े हाथों लेते हुए कहा. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी पहले बताएं कि क्या भाजपा शासन काल में डॉक्टर रमन सिंह जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को क्या अमृत बांटा, छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल में ही सबसे ज्यादा लोगों को शराब पिलाने का काम किया तो वह भाजपा के शासनकाल में हुआ है और छत्तीसगढ़ की जनता को शराब की लत में डुबो दिया। आज भाजपा झूठी दिखावा कर शराब में राजनीति कर रही है, यह वही छत्तीसगढ़ की डोंगरगढ़ है जहां कांग्रेस के नेताओं को शराब भट्टी बंद करने के लिए जेल तक जाना पड़ा लाठी खानी पड़ी। मैं बता दूं प्रदेश अध्यक्ष जी आपके ही भाजपा के नेता डॉ रमन सिंह जी द्वारा शराब भट्ठी को शासकीयकरण किया और दारू वाले बाबा के नाम से जाना गया और आज आप जनता की हितैषी बनकर शराब के नाम पर ढोंग ढकोसला कर रहे हो भाजपा की नेता आज झूठ पर झूठ बोलकर लोगों को भड़काने का एवं उसे उकसाने के काम कर रही है एक तरफ तो आप स्वयं दारू बेचवाथे थे और गांव के महिलाओं को महिला कमांडो बनाकर उसे गांव में आपस में लड़वाते थे भाजपा के नेता पहले अपने गिरेबान पर झांक कर देखें क्योंकि 15 साल तक शराब में डूबे हुए थे और आज शराब के नाम पर झूठी दिखावा कर लोगों हितैषी का बनने का नाटक कर रही है भाजपा अपने शासनकाल में 15 साल तक किसानों के हित में नहीं सोचा किसानों के द्वारा सबसे ज्यादा आत्महत्या भाजपा के शासनकाल में किया गया साथ ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था आज मा.भूपेश बघेल जी की सरकार में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है एवं आज किसान खुशहाल है किसान आत्महत्या नही कर रहे. भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है सत्ता सरकार नहीं होने की छटपटाहट में भाजपा के नेता अनाप-शनाप बोलने में लगे हुए हैं भाजपा की नेता अपने गिरेबान में पहले झांके उसके बाद दूसरे के ऊपर आरोप लगाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





