छत्तीसगढ़

नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे 'गुरुजी'? GPM में शिक्षक पर गंभीर आरोप, BEO करेंगे जांच

jantaserishta.com
27 Nov 2026 12:52 PM IST
नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे गुरुजी? GPM में शिक्षक पर गंभीर आरोप, BEO करेंगे जांच
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से शिक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, ग्राम सरपंच ने इस संबंध में शिक्षा विभाग से लिखित शिकायत कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, देवरीकला प्राथमिक स्कूल का है, यहां पदस्थ शिक्षक स्वरूप सिंह मेश्राम पर आरोप है कि वे शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। शिक्षक की कथित नशे की हालत को लेकर ग्राम सरपंच ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बीईओ को मौके पर जांच के लिए भेजा गया।
ग्राम सरपंच ने मामले को लेकर शिक्षा विभाग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आरोपित शिक्षक स्वरूप सिंह मेश्राम के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को देवरीकला प्राथमिक स्कूल मौके पर पहुंचकर जांच करने के लिए भेजा गया। अब बीईओ की जांच के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। जांच के दौरान शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि और शिकायत से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
अब मामले में जांच और विभागीय कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग की भूमिका पर नजर बनी हुई है। स्कूल जैसे शिक्षा और अनुशासन के केंद्र में शिक्षक की जिम्मेदारी को लेकर इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सरपंच ने आरोपित शिक्षक स्वरूप सिंह मेश्राम के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story