
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव में दीपावली अमावस्या की रात अनंत सिंह नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप किसी इंसान पर नहीं बल्कि भूत-प्रेत पर लगा है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना की रात में मृतक की पत्नी बसंती ने अपने देवर को अपने पति की मौत की जानकारी दी। जब देवर घर पहुंचा, तो मृतक की पत्नी ने बताया कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है और इसे प्राकृतिक मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की बात करने लगी।
हालांकि, मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका हुई। मृतक के भाई अनदेव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चार दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किसी इंसान ने की या पत्नी के दावे की तरह किसी अंधविश्वास के कारण मामला भटकाया गया। मृतक की हत्या की गुत्थी कब सुलझती है, यह अब देखने वाली बात होगी।
Tagsछत्तीसगढ़सूरजपुरछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़ChhattisgarhSurajpurChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





