छत्तीसगढ़

क्या सचमुच भूत ने की हत्या? पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया

jantaserishta.com
26 Oct 2025 7:00 PM IST
क्या सचमुच भूत ने की हत्या? पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दीपावली की रात हुई युवक अनंत सिंह की हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले के शुरुआती दावे में मृतक की पत्नी ने इसे भूत-प्रेत की करतूत बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे भूत-प्रेत नहीं बल्कि पत्नी और सास थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव की है।
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात जजावल गांव में अनंत सिंह अपने घर में मृत पाए गए। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के तुरंत बाद मृतक की पत्नी बसंती ने देवर को सूचना दी और कहा कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है। इस दावे ने पूरे इलाके में खलबली और सनसनी फैला दी।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हत्या की छानबीन शुरू की। जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब पीता और घर में विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी बसंती और सास फूलमती ने मिलकर अनंत सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या की और घटना को छुपाने के लिए भूत-प्रेत की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story