छत्तीसगढ़

डायरिया का कहर दो गांवों में, 30 लोगों की तबीयत फिर बिगड़ी

Nilmani Pal
21 July 2023 1:33 AM GMT
डायरिया का कहर दो गांवों में, 30 लोगों की तबीयत फिर बिगड़ी
x
छग

बिलासपुर। शहर के बाद गांवों में डायरिया फैलने लगा है। चांटीडीह, बिल्हा के बाद अब मस्तूरी के दो गांवों में 30 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला के निर्देश पर दोनों गांव में कैंप लगाया गया है, जहां मरीजों का इलाज जारी है। इसके अलावा गांव के अन्य लोगों की जांच जारी है। मस्तूरी क्षेत्र के मानिकचौरी और केकड़ी गांव में डायरिया फैलने की पुष्टि की गई है। पहले कुछ गिनती के लोगों को यह बीमारी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते हर घर से मरीज निकलने लगे हैं।

मस्तूरी के सरसेनी, किरारी समेत कई गांवों में पिछले साल भी डायरिया फैला था। तब 100 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए। इन्हें मस्तूरी के स्वास्थ्य केंद्र में रखकर इलाज करवाया गया। इनमें कुछ लोगों को कालरा होने की पुष्टि भी हुई थी। डायरिया के लिए कुख्यात इस क्षेत्र में सफाई और कई तरह के इंतजाम अधूरे हैं, इसके चलते ही क्षेत्र में दूसरे साल डायरिया फैला है।

मस्तूरी के दो गांव में 30 लोग डायरिया की चपेट में है। यहां कैंप लगा दिया गया है। इसके अलावा जिन मरीजों की स्थिति ज्यादा खराब है, उन्हें स्वास्थ्य केंद्र या सिम्स लाने की बात कही गई है। डॉक्टरों की टीम काम कर रही है।


Next Story