छत्तीसगढ़

डायरिया: उल्टी और दस्त से बिगड़ी 20 ग्रामीणों की तबीयत

Nilmani Pal
1 July 2022 3:00 AM GMT
डायरिया: उल्टी और दस्त से बिगड़ी 20 ग्रामीणों की तबीयत
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। मस्तूरी के ग्राम सरसेनी में हैंडपंप का पानी पीने के बाद ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गए हैं। गुस्र्वार रात तक 20 ग्रामीणों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंच गई। हैंडपंप को बंद करवाने के बाद मरीजों की तलाश की जा रही है। गुस्र्वार की सुबह से ग्राम सरसेनी के ग्रामीणों को एक के बाद एक उल्टी, दस्त की शिकार होने लगे। शाम तक 20 ग्रामीणों की स्थिति काफी बिगड़ गई। उन्हें मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जांच में चिकित्सकों ने डायरिया से पीड़ित होने की पुष्टि की। उपचार के बाद भी कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर हुई थी। ऐसे में छह मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारी हरकत में आए। रात में ही मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकीय टीम गांव भेजी गई। घर-घर जाकर मरीजों की तलाश शुरू की गई। बीमार मिलने पर दवा दी गई। विकास बर्मन, आदित्य मरकाम, दुरपति कैवर्त, शीतल कुमार कैवर्त, ज्योति मरावी, सिया बाई, आरव मरकाम को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी को लगातार उल्टी-दस्त हो रही है।


Next Story