छत्तीसगढ़

डायल 112 गाड़ी ने बाइक को रौंदा, युवक की हालत नाजुक

Nilmani Pal
20 May 2026 12:35 PM IST
डायल 112 गाड़ी ने बाइक को रौंदा, युवक की हालत नाजुक
x
छग

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरकोना गांव में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर हुआ, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जमकर नाराजगी जताई और 112 टीम को घेर लिया।

जानकारी के मुताबिक बिरकोना गांव स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग से लिपटे नाग की चोरी का मामला सामने आया था, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर इसकी सूचना डायल 112 को दी थी। पुलिस आरोपी को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में 112 वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस टीम के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने लगे। कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि वाहन तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ।


Next Story