छत्तीसगढ़

शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी में डायल 112 आपातकालीन सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Shantanu Roy
20 Nov 2025 7:45 PM IST
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी में डायल 112 आपातकालीन सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
x
छग
Raipur. रायपुर। जिला रायपुर में डायल 112 आपातकालीन सेवा की टीम द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डायल 112 अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (डायल 112) स्वाति मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायल 112 टीम के सदस्य सिन्धु साहू, प्रेम सागर गोफने और मोहसीन कुरैशी ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मधुलिका अग्रवाल और कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कुसुम चन्द्राकर ने डायल 112 टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं, पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करना था।

उप पुलिस अधीक्षक स्वाति मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि डायल 112 संपूर्ण भारत में एकीकृत आपातकालीन सेवा नंबर है। यह सेवा विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रारंभ की गई है। उन्होंने 112 INDIA APP के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एप दूरस्थ क्षेत्रों और अन्य शहरों में पढ़ाई कर रही बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करती है। इसके पश्चात उप निरीक्षक सिन्धु साहू ने डायल 112 के कार्यप्रणाली और 112 INDIA APP को मोबाइल में डाउनलोड कर उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि ऐप का सही उपयोग करके वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच “डायल 112 जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों दिव्या पाण्डेय, साहिल पाण्डेय, सोनल निषाद, रविन्द्र पैकरा और पिहु सिंह को उप पुलिस अधीक्षक स्वाति मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मधुलिका अग्रवाल ने डायल 112 टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से स्टाफ और छात्र/छात्राओं को 112 और 112 INDIA APP के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में यह सेवा महिलाओं और बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों में पदमेश्वर कुमार नाग, डॉ. राजवंश कौर कोहली, डॉ. वन्दना कुमार, डॉ. आशा दुबे, डॉ. शुभ्रा वर्मा, डॉ. स्मृता बार्गे, लोकेश सतपथी, नीतु सिंह आदि शामिल थे। लगभग 200 से अधिक छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर डायल 112 की कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और अपने अभिभावकों व परिचितों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस प्रकार डायल 112 टीम का जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्रों में सुरक्षा जागरूकता, ऐप का उपयोग और आपातकालीन सेवाओं के महत्व को लेकर नई समझ विकसित हुई।
Tagsडायल 112Dial 112आपातकालीन सेवाEmergency ServicesरायपुरRaipurशासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारीGovernment Naveen College Gudhariजागरूकता कार्यक्रमAwareness ProgramपुलिसPoliceफायर सर्विसFire Serviceएम्बुलेंसAmbulanceमहिला हेल्पलाइनWomen Helplineचाइल्ड हेल्पलाइनChild Helplineप्राकृतिक आपदाNatural Disaster112 INDIA APP112 India Appछात्र छात्राएंStudentsउप पुलिस अधीक्षक स्वाति मिश्राDySP Swati Mishraपुलिस टीमPolice Teamप्राचार्या डॉ. मधुलिका अग्रवालPrincipal Dr. Madhulika Agrawalकार्यक्रम संयोजक डॉ. कुसुम चन्द्राकरCoordinator Dr. Kusum Chandrakarप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताQuiz Competitionप्रमाण पत्र वितरणCertificate Distributionमोबाइल ऐप प्रशिक्षणMobile App Trainingसुरक्षा जागरूकताSafety Awarenessवरिष्ठ नागरिक सुरक्षाSenior Citizens Safetyछात्र जागरूकताStudent Awarenessछत्तीसगढ़Chhattisgarhमहिला और बाल सुरक्षाWomen and Child Safetyसामाजिक जागरूकताSocial Awarenessस्थानीय शिक्षकों की भागीदारीLocal Faculty Participationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story