छत्तीसगढ़

डायल 112 के चालक ने की आत्महत्या, इस हाल में देख लोगों के उड़े होश

jantaserishta.com
12 March 2025 9:44 AM IST
डायल 112 के चालक ने की आत्महत्या, इस हाल में देख लोगों के उड़े होश
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डायल 112 में तैनात चालक का शव जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है.
यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेनड्रा खुर्द का है. मृतक की पहचान ललित नारायण सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर शहर के तुरापानी इलाके का निवासी था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कल दोपहर की बताई जा रही है. ललित नारायण सिंह गांधीनगर थाना क्षेत्र के डायल 112 वाहन में चालक के रूप में कार्यरत था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story