छत्तीसगढ़

डायल 112 ने किया घर में घुसे अजगर का रेस्क्यू

Nilmani Pal
26 March 2022 4:39 AM GMT
डायल 112 ने किया घर में घुसे अजगर का रेस्क्यू
x

बिलासपुर। ग्रामीण के घर के अंदर अजगर सांप का बच्चा घुस गया। इसे देखकर स्वजन घबरा गए। घर मालिक ने आसपास के लोगों को बुलाकर सांप को बाहर निकालने के लिए कहा। लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। इसके बाद पुलिस की डायल 112 को बुलाया गया। 112 की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद सांप को बाहर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। चकरभाठा थाना क्षेत्र के शारदा दैहानपारा के रहने वाले धरमू राम नेताम पिता श्रीराम नेताम 45 वर्ष खेती किसानी का काम करते हैं। वे अपने परिवार के साथ घर पर थे। खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बगल के कमरे में सांप घुस गया।

अचानक धरमू की नजर सांप पर पड़ी। फिर उन्होंने टार्च की रोशनी से देखा तो वह अजगर का बच्चा था। दीवार के किनारे-किनारे रेंग रहा था। सांप को देखकर धरमू घबराने लगा। उन्होंने इसकी जानकारी स्वजन को दी और बच्चों को पास आने से मना किया। धरमू ने आसपास के लोगों को बुलाकर सांप को निकालने के लिए कहा। किसी ने सांप के पास नहीं गया। इसके बाद पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मदद के लिए गुहार लगाया। सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना के डायल 112 में तैनात आरक्षक राजेश श्रीवास और चालक शशांक दास मौके पर पहुंचे।

Next Story