छत्तीसगढ़

धीरेंद्र शास्त्री बाल-बाल बचे, दुर्ग में काफिले की गाड़ियां टकराई

Nil dhankar
29 Dec 2025 5:35 PM IST
धीरेंद्र शास्त्री बाल-बाल बचे, दुर्ग में काफिले की गाड़ियां टकराई
x

भिलाई। दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पं. धीरेंद्र शास्त्री की कारकेड के सामने एक व्यक्ति आ गया। जिससे अचानक ब्रेक मारने से पीछे की गई गाड़ियां आपस में टकरा गई। हालंकि इस हादसे में गाड़ी में बैठे धीरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे शास्त्री जी की डिफेंडर और दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। हालंकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार के अंदर बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद पंडित शास्त्री ने भक्तों से अपील की कि इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम न करें।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।

Next Story
null