छत्तीसगढ़

धरसींवा पुलिस ने शराब कोचिया को पकड़ा

Nil dhankar
25 Jun 2023 4:57 PM IST
धरसींवा पुलिस ने शराब कोचिया को पकड़ा
x

रायपुर। धरसींवा पुलिस ने शराब कोचिया को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक चौकी सिलतरा को सूचना प्राप्त हुई कि मुनगाडीह मोड़ पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों तथा थाना प्रभारी धरसंीवा के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ऐश्वर्य चंद्रवंशी निवासी बेमेतरा का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में ऐश्वर्य चंद्रवंशी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ऐश्वर्य चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 33 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 313/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- ऐश्वर्य चंद्रवंश्ी पिता स्व. ओंकार चंद्रवंशी उम्र 55 साल निवासी ग्राम खुडमुडी थाना बेरला जिला बेमेतरा।

Next Story