छत्तीसगढ़

IFS के लिए सेलेक्ट धर्मेंद्र पटेल हुए सम्मानित

Nilmani Pal
13 May 2024 5:48 PM IST
IFS के लिए सेलेक्ट धर्मेंद्र पटेल हुए सम्मानित
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोषालयीन कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से धर्मेंद्र पटेल को भारतीय वन सेवा में चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महादेव कावरे, संचालक कोष, लेखा एवम् पेंशन ने अपने उद्वोधन में वित्त सेवा अधिकारी के तौर पर पटेल की सेवाओं का प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पटेल ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों को दिया। साथ ही वित्त विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर के एस मरावी अपर संचालक, कमल वर्मा संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जयंत देवांगन, किरण जे नागेश, प्रेमलाल सहारा, कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल मालेकर महामंत्री, आनंद सिंह उपाध्यक्ष, नेतराम निषाद सचिव, लेखराम साहू, अजीत भारती, नागेंद्र ठाकुर, विक्रम ध्रुव, कोमल टंडन, संध्या ठाकुर, कल्याणी विजय लक्ष्मी बंजारे, कमला साहू, लखन साहू, हरीश कंवर, लक्ष्मीकांत कुर्रे , गंगेश्वर चंद्रा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के संरक्षक कमल वर्मा ने किया। जयंत देवांगन ने आभार व्यक्त किया।

Next Story