छत्तीसगढ़
कांग्रेस पर बरसे धरमलाल कौशिक, कहा - कांग्रेस की कथनी-करनी में अंतर दिख गया
Nil dhankar
30 May 2022 1:53 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस से दो (राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन) राज्सभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी निशाना साधते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से कांग्रेसी लोगों को ही ठगा गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में योग्यता नहीं दिखाई देती। कांग्रेस की कथनी-करनी में अंतर दिख गया है। प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया गया है। कांग्रेस ने कांग्रेसियों को ही छला है। कांग्रेस में शुरू से लादने की परंपरा रही है। पहले ही प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और बाहुबली को आमंत्रित किया जा रहा है।
Next Story





