छत्तीसगढ़
बीजापुर में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ 20 अक्टूबर को
Nil dhankar
19 Oct 2021 4:58 PM IST

x
बीजापुर। बीजापुर जिले के नागरिकों को अब सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले जेनेरिक दवाईयाँ उपलब्ध होगी ।माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आम नागरिकों को सस्ते दामों पर दवा उपलब्ध कराने "मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना" छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की जा रही है।जिसका वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।बीजापुर नगरपालिका के सीएमओ श्री पवन मेरिया ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में जिला अस्पताल के समीप मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 20अक्टूबर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
Next Story





