छत्तीसगढ़

धमतरी: महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

Admin2
12 Aug 2021 6:29 PM IST
धमतरी: महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
x

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को क्यों नहीं पकड़ते साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

धमतरी। कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश पर आबकारी दल जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में दल ने मगरलोड के ग्राम मोहंदी से 8 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 25 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की। सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक ने बताया कि संबंधितों के विरूद्ध छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) एवं 34(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


Next Story