छत्तीसगढ़

धमतरी: बाइक और मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

Nilmani Pal
9 Oct 2021 3:47 PM IST
धमतरी: बाइक और  मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
x

धमतरी। शहर क्षेत्र अंतर्गत अस्पतालों और सब्जी मार्केट से मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इन वारदातों से लोग हलाकान हो गए थे. इसको लेकर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही थी. इसी बीच पुलिस की टीम ने सिविल ड्रेस में चोर की तलाश शुरू की. मुखबिर की मदद से चोर को धर दबोचा. आरोपी ने अस्पतालों से कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया. साथ ही 2-3 महीने पहले भिलाई से बाइक की भी चोरी करना बताया, जिसके कब्जे से 13 मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीबन 1, 47, 500/ आंकी गई है. साथ ही बाइक की कीमत 55000/-, जुमला कीमती 2,02,500/-, बरामद किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 के तहत वैधानिक कार्रवाई की. आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. साथ ही पुलिस बरामद मोबाइल धारकों की पतासाजी कर रही है.


Next Story