छत्तीसगढ़

धमतरी: रेप के फरार आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
12 Nov 2021 3:06 PM GMT
धमतरी: रेप के फरार आरोपी गिरफ्तार
x

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से एक अजीब सा मामला सामने आया है। एक नाबालिग एक युवक के साथ भाग गई। भागते वक्त ही वह 7 महीने के गर्भ में थी। अब नाबालिग मां भी बन चुकी है लेकिन घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिफ्तार कर लिया है। ये मामला नगरी थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के परिजनों ने 2 महीने पहले शिकायत पुलिस से की थी। अब 2 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। तब इस पूरे मामला का खुलासा हो पाया है। वहीं लड़की एक बच्ची की मां भी बन चुकी है। दरअसल, 26 अगस्त 2021 को पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी कि उसकी बेटी घर से लापता है। पुलिस ने इसके बाद से ही मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि पता चला कि राजस्थान के रायला गांव में एक युवक है। जिसके साथ रह रही लड़की गर्भवती है। इस पर तुरंत पुलिस राजस्थान पहुंच गई। मौके पर जांच करने पर पता चला कि नाबालिग युवक के साथ नागपुर में है। उसने कुछ दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद पुलिस ने नागपुर जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और नाबालिग को छुड़ा लिया।

नाबालिग अब परिजनों के पास

पुलिस को जांच में पता चला कि नाबालिग और युवक के बीच लंबे समय से संबंध था। जिसके चलते दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। इसके चलते ही लड़की गर्भवती हुई थी। मगर वह घर में थी। इस बीच वह 26 अगस्त को युवक के साथ घर से चले गई थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मामले में केस दर्ज कराया था। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है। इसी के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनीश बताया है। नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story