छत्तीसगढ़

धमतरी : स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश

Nil dhankar
21 April 2022 4:25 PM IST
धमतरी : स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश
x

धमतरी। भीषण गर्मी को ध्यान में रख राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्म अवकाश शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिले के सभी स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्म अवकाश देने कहा है।

केवल कुछ विषयों में एन्ड लाइन असेसमेंट 25 अप्रैल को किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो इन विषयों में एंड लाइन असेसमेंट के लिए स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं, उन विद्यार्थियों का उक्त विषयों का एंड लाइन असेसमेंट 25 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से दुबारा खुलेंगे।

Next Story