छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस में धमतरी एसपी ने दौड़ लगाकर दिए एकता का संदेश

Nil dhankar
31 Oct 2021 5:23 PM IST
राष्ट्रीय एकता दिवस में धमतरी एसपी ने दौड़ लगाकर दिए एकता का संदेश
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार सभी थाना/चौकी रक्षित केंद्र एवं अन्य ईकाइयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ लगाकर दिये लोगों को एकता का संदेश। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरूण कुमार जोशी ,रक्षित निरीक्षक के.देव राजू ,थाना प्रभारी धमतरी सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

Next Story