छत्तीसगढ़

धमतरी : जिले में अब तक 303 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Nil dhankar
9 July 2025 5:18 PM IST
धमतरी : जिले में अब तक 303 मिमी औसत वर्षा दर्ज
x

धमतरी। जिले में एक जून से अब तक 303.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 385 मि.मी. कुकरेल तहसील और सबसे कम 165.1 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है।

इसी तरह धमतरी तहसील में 382.9 मि.मी., नगरी तहसील में 328 मि.मी., बेलरगांव तहसील में 270 मि.मी., कुरूद तहसील में 279.2 मि.मी. और भखारा तहसील में 316.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में आज की औसत वर्षा 28.8 मि.मी. दर्ज की गई है।

इसमें धमतरी तहसील में 40 मि.मी., कुरूद तहसील में 28.8 मि.मी., मगरलोड में 15 मि.मी., नगरी में 4.6 मि.मी., भखारा में 68.5 मि.मी., कुकरेल तहसील में 42 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 2.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Next Story