छत्तीसगढ़

धमतरी : अब तक कोरोना के 26 हजार 505 मरीज हुए स्वस्थ

Nil dhankar
15 Oct 2021 4:09 PM IST
धमतरी : अब तक कोरोना के 26 हजार 505 मरीज हुए स्वस्थ
x

धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के चार मरीज सक्रिय हैं। 14 अक्टूबर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 55 हजार 731 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27076 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से 26 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 62 हजार 39, ट्रू-नॉट से 42 हजार 15 और रैपिड एंटीजन किट से दो लाख 51 हजार 677 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।

Next Story