छत्तीसगढ़

धमतरी : प्रधानमंत्री आवास योजना से आती है चौन की नींद

Nil dhankar
30 Jun 2023 4:41 PM IST
धमतरी : प्रधानमंत्री आवास योजना से आती है चौन की नींद
x

धमतरी। धमतरी जिले के विकासखंड नगरी के ग्राम छुही में अपने पति दशरूराम के साथ वर्षों से निवासरत झूना यादव के परिवार की स्थिति सामान्य नहीं थी। एक तरफ रोजी-रोटी की चिंता थी, तो दूसरी ओर बारिश में कच्चे मकान से पानी टपकने की समस्या ने दम्पत्ति की नींद उड़ा रखी थी। जीवन में कठिनाईयों के दौर से गुजरते हुए रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती थी। इस परिवार का नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के सूची में दर्ज किया गया और इस आधार पर इन्हें वरीयता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र सूची में दर्ज कर अनुदान प्रदान किया गया। पहली किश्त के तौर पर 25 हजार रूपए का अनुदान मिलने के बाद झूना और उनके पति बुधराम ने मेहनत के साथ 3 कमरों का पक्का आवास बनाने का सपना पूरा करने का काम प्रारंभ किया। मकान के प्रगति के आधार पर उन्हे प्रथम और दूसरी किश्त की राशि के तहत कुल 65 हजार रूपए की अनुदान राशि प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान की राशि का किफायत से उपयोग करते हुए इस दंपत्ति ने अपने मेहनत की कमाई भी मकान के निर्माण में लगाई। झूना बाई ने बताया कि उनका परिवार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अकुशल श्रम के लिए पंजीकृत है और इससे ही उनके जीवन में अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। इन्होने जो रकम बचाकर जमा की थी उससे अपने पक्के मकान को सुंदर बना रही हैं। अब कुछ ही दोनों में पति पत्नी पक्के आवास में सुकून का जीवन जी सकेंगें। इस मदद के लिए यह दंपत्ति राज्य शासन एवं प्रशासन को आभार और धन्यवाद देता है। झूना बाई कहती है, कि जब उनका मकान पूरा बनकर तैयार हो जायेगा, तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मकान का शुभारंभ करने का न्यौता देना चाहती है।

Next Story