
x
धमतरी। गत 11 जून को कुरूद स्थित जुगदेही समिति में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। यहां समिति प्रबंधक एवं कृषि विकाष अधिकारी श्रीमति उमा श्रीमाली, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा बीज एवं खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण किया गया एवं वर्मी खाद के लाभ, उपयोग आदि की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की विस्तृत जानकारी भी किसानों को दी गई। गोधन न्याय योजना और कृषकों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट आदि के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल में फसल बीमा, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। आने वाले खरीफ मौसम के लिए कृषि की समसामयिक जानकारी व 17 प्रतिशत नमक घोल से बीज उपचार करने संबंधी सम्पूर्ण जानकरी दी गई।
Next Story