छत्तीसगढ़

धमतरी : ऊर्जा एवं जल संरक्षण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित

Nilmani Pal
3 March 2022 10:16 AM GMT
धमतरी : ऊर्जा एवं जल संरक्षण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित
x

धमतरी। जल संरक्षण के प्रति किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक अभियंता, क्रेडा श्री कमल पुरैना ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, संबलपुर में पिछले दिनों आयोजित इस कार्यशाला में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जल संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अमित कुमार सिन्हा ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को फसल चक्र परिवर्तन, गर्मी में धान के बदले अन्य फसल जैसे दलहन, तिलहन इत्यादि लेने किसानों को प्रेरित किया।

इसी तरह कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ.दीपिका चंद्रवंशी ने कृषि में जल की मितव्ययता, विपरीत परिस्थिति में फसल नष्ट होने पर फसल बीमा कराने, टपक एवं स्प्रिंकलर के जरिए सिंचाई संबंधी जानकारी दी। वहीं क्रेडा के सहायक अभियंता कमल पुरेना और उप अभियंता ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सौर ऊर्जा चलित उपकरणों की जानकारी विस्तार से दी। इसी तरह कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न वैज्ञानिकों ने कृषि, मछलीपालन सहित मौसम से संबंधित एप्स की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही केन्द्र में संचालित विभिन्न इकाईयों का अवलोकन किसानों को कराया गया।

Next Story