छत्तीसगढ़

धमतरी : ट्रायसायकल मिलने पर कुंभकरण ढीमर दूसरों के सहारे के बिना इधर-उधर जा सकेंगे

Nil dhankar
17 Sept 2021 4:02 PM IST
धमतरी : ट्रायसायकल मिलने पर कुंभकरण ढीमर दूसरों के सहारे के बिना इधर-उधर जा सकेंगे
x

धमतरी। धमतरी तहसील के ग्राम बिरेतरा निवासी 56 वर्षीय कुंभकरण ढीमर को ट्रायसाइकिल मिल जाने से अब वे दूसरों के सहारे के बिना इधर-उधर जा सकेंगे। मानसिक रूप से कमजोर और दोनों पैरों से अशक्त कुंभकरण ढीमर को समाज कल्याण विभाग से ट्रायसायकल मिलने पर उनके पिता भीखम ढीमर काफी संतुष्ट है। वे कहते हैं कि उनका बेटा अब दूसरों के सहारे का मोहताज नहीं है। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशु चन्द्रकार, सदस्य कविता बाबर और सुमन साहू के हाथों कुंभकरण ढीमर को ट्रायसायकल प्रदाय किया गया।

Next Story