छत्तीसगढ़

Dhamtari News: बीयर बॉटल से हत्या की कोशिश, बाप-बेटे गिरफ्तार

Nil dhankar
4 Jun 2024 5:39 PM IST
Dhamtari News: बीयर बॉटल से हत्या की कोशिश, बाप-बेटे गिरफ्तार
x
छग

धमतरी dhamtari news। बीयर बॉटल से हत्या की कोशिश Attempted murder करने वाले बाप-बेटे की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को प्रार्थी ने बताया कि पिता असकरण रात्रि करीबन 10:30 बजे गौरा चौरा चौक के पास साहू पारा दानीटोला वार्ड Danitola Ward में गुटखा खाने गये थे उसी समय वहाँ पर राजकुमार ध्रुव आया और गौरा चौरा में बीयर की बॉटल को तोड़कर अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था। जिसे आसकरण ने मना किया तो राजकु‌मार ध्रुव बेहद गुस्सा होकर अपने घर तरफ चला गया और तुरंत ही अपने लड़के निशांत ध्रुव उर्फ दीपू के साथ वहां पर आये राजकुमार ध्रुव अपने हाथ में एक चाकु रखा हुआ था और उसका लड़का निशांत उर्फ दीपू बीयर की टूटी हुई बॉटल को अपने हाथ में रखा था।

chhattisgarh news दोनों ने एक राय होकर हत्या करने की नियत से आसकरण के सीने व पेट में एवं अन्य शरीर में चाकु बीयर के बॉटल के टुकड़े से संघातिक चोट पहुंचाने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उपरोक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ कथन लेने पर दोनों मिलकर हत्या करने की नियत से मारपीट करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू एवं टुटे हुए बीयर की बोतल को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अप०क्र०-223/24धारा 307, 34 भादवि.एवं 25. 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपीगण

01. राजकुमार ध्रुव पिता सुदर्शन ध्रुव उम्र 52 वर्ष साकिन साहू पारा दानीटोला वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी(छ.ग.)

02. निशांत तर्क दीपू धुन पिता राजकुमार ध्रुव उम्र 21 वर्ष साकिन साहू पारा दानीटोला वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी(छ.ग.)


Next Story