छत्तीसगढ़

धमतरी : प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 5 जून को लेंगे अधिकारियों की बैठक

Admin2
2 Jun 2021 5:09 PM IST
धमतरी : प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 5 जून को लेंगे अधिकारियों की बैठक
x

धमतरी। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आगामी 05 जून को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आहूत इस बैठक में लखमा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जीवनदीप समिति की बैठक और विभागीय गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

Next Story