छत्तीसगढ़

धमतरी : मृत्यु के 6 प्रकरणों में कलेक्टर ने परिजनों को किया आर्थिक सहायता स्वीकृत

Nilmani Pal
26 April 2022 9:50 AM GMT
धमतरी : मृत्यु के 6 प्रकरणों में कलेक्टर ने परिजनों को किया आर्थिक सहायता स्वीकृत
x
chhattisgarh Dhamtari jantaserishta hindinews

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आरबीसी 6-4 के तहत मृत्यु के छह प्रकरणों में उनके निकटस्थ परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी निवासी सरोज कुमार यादव की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर कलेक्टर ने उनकी पत्नी एवं आवेदक आशा यादव को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

इसी तरह धमतरी तहसील के ग्राम दोनर निवासी श्री चंदन कुमार कुर्रे की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री गयाराम कुर्रे को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा स्थानीय सोरिद नगर निवासी चंद्रप्रकाश साहू की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री खेमलाल साहू को, यहीं के श्री कुणाल साहू की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने पर उनके पिता श्री गिरीश कुमार साहू को, नगरी तहसील के ग्राम कौहाबाहरा के प्रवीण कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता धनराज मरकाम को, ग्राम हितली (नगरी) निवासी श्री चित्रांग यादव की मृत्यु हो जाने पर उनकी माता श्रीमती आशबती यादव को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा एसडीएम कुरूद ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु के दो मामलों में 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से स्वीकृत की है। ग्राम पीपरछेड़ी, तहसील राजिम जिला गरियाबंद निवासी श्री रामगुलाल साहू की सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती केंवराबाई साहू को और ग्राम चटौद के श्रीकांत साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती हेमलता साहू को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है।

Next Story