छत्तीसगढ़

धमतरी : 4 हितग्राहियों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता स्वीकृत

Nil dhankar
23 March 2023 2:19 PM IST
धमतरी : 4 हितग्राहियों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता स्वीकृत
x

धमतरी। प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के चार लोगों के परिजनों को कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के राजपुर निवासी धनीराम ध्रुव की सर्पदंश से 06 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनकी पत्नी सुखम बाई ध्रुव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

इसी तरह कुकरेल तहसील के ग्राम दरगहन निवासी आनेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से 29 सितम्बर 2022 को हो गई। फलस्वरूप उनके पिता मकुन्द साहू को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की गई। नगरी तहसील के ग्राम रानीगांव के घासीराम की महानदी के पानी में डूबने के कारण 18 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी पंछी बाई को चार लाख रूपये और कुकरेल तहसील के ग्राम दरगहन निवासी बसंती बाई साहू की सर्प काटने के कारण 20 अक्टूबर 2022 को मृत्यु होने पर पुत्र बिसेलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

मड़ेली के दम्पत्ति को मिला 50 हजार रूपये का चेक

संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी ने कलेक्टोरेट स्थित अपने कक्ष में कुरूद विकासखण्ड के ग्राम मड़ेली के दिव्यांग दम्पत्ति श्रीमती तृप्ति और श्री बृजेश कुमार पिंजारा को निःशक्त व्यक्तियों की सामाजिक पुनर्वास करने हेतु निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 50 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया।

Next Story