छत्तीसगढ़

धमतरी : पांच प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Nil dhankar
18 Oct 2021 2:07 PM IST
धमतरी : पांच प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
x

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने प्राकृतिक आपदा के तहत जिले के पांच मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा के ढालसिंह की मृत्यु कुएं में डूबने से फरवरी 2021 में हो गई। मृतक की माता भावना पटेल को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम कचना की श्रीमती उमाबाई बारले की भी मृत्यु कुएं में डूबने से फरवरी 2021 को हो गई। उनके पति बुधारूराम बारले को कलेक्टर द्वारा चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम सिर्री निवासी श्रीमती आयरिन बाई की आग में जलने से इलाज के दौरान मृत्यु मार्च 2021 होने के फलस्वरूप उनके पति गिरजाशंकर सतनामी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा सोरिद वार्ड, डिपोपारा धमतरी के चन्द्र कुमार के पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश साहू की मृत्यु तालाब में डूबने से अक्टूबर 2019 को निधन हो गया। उनकी माता विनिता साहू को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। भखारा तहसील अंतर्गत ग्राम जोरातराई के 14 वर्षीय मेघांश की मृत्यु तालाब में डूबने से अक्टूबर 2020 को हो गई। उनके पिता धनेश्वर राम साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Next Story