छत्तीसगढ़

धमतरी: अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी अमले की छापामार कार्रवाई...3 युवक गिरफ्तार

Admin2
25 Nov 2020 4:47 PM IST
धमतरी: अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी अमले की छापामार कार्रवाई...3 युवक गिरफ्तार
x

कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार लापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 22 नवम्बर को गस्त सूचना के आधार पर कुरूद के ग्राम नारी में छापामार कार्रवाई कर अरुण पिता कन्हैया सतनामी से 2.16 लीटर देसी मदिरा मसाला बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम झुरानवागांव में राजू पिता नारायण देवदास तथा ग्राम गाड़ाडीह में राजेंद्र पिता मोहन सिंह पवार द्वारा ग्राहकों को मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर धारा 36 (सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान वृत्त प्रभारी अधिकारी श्री वैभव मित्तल एवं आबकारी आरक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे ।

Next Story