छत्तीसगढ़

धमतरी : जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त

Nilmani Pal
14 Dec 2022 12:42 PM IST
धमतरी : जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त
x

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2022-23 के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पी.एस.एल्मा ने सहायक प्राध्यापक, नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी के सहायक प्राध्यापक ओ.पी.चंदे को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है।

नोडल अधिकारी एवं व्यय लेखा प्रशिक्षक नियुक्त

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2022-23 के लिए नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 2 एवं 9 में उप निर्वाचन होना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पी.एस.एल्मा ने अभ्यर्थियों के व्यय लेखा संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायक कोषालय अधिकारी शैल ध्रुव को नोडल अधिकारी एवं व्यय लेखा प्रशिक्षक नियुक्त किया है।

Next Story