छत्तीसगढ़

धमतरी: 38 लीटर कच्ची महुआ शराब पकड़ाया...मुखबिर की सुचना पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

Admin2
22 Nov 2020 4:53 PM IST
धमतरी: 38 लीटर कच्ची महुआ शराब पकड़ाया...मुखबिर की सुचना पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
x

धमतरी। आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई कर अलग-अलग स्थानों से 38 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में शनिवार को अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत मिली। इस पर ग्राम कोपेडीह थाना भखारा (कुरूद) में आबकारी अमले ने छापामार कार्रवाई कर अलग-अलग स्थानों से कुल 38 लीटर कच्ची महुआ बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) और 1000 किलो महुआ लाहन बरामद कर धारा 34 (1) (च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पतासाजी जारी है। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अधिकारी नीलोफर जैन और आबकारी स्टाफ ने की।



Next Story