छत्तीसगढ़

धमतरी : कोरोना वायरस के 26 हजार 484 मरीज हुए स्वस्थ

Nil dhankar
6 Sept 2021 5:49 PM IST
धमतरी : कोरोना वायरस के 26 हजार 484 मरीज हुए स्वस्थ
x
DEMO PIC 

धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 484 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पांच सितम्बर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 34 हजार 361 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27058 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 484 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में सात है। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 57 हजार 685, ट्रू-नॉट से 41 हजार 947 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 34 हजार 729 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। इस तरह कुल तीन लाख 34 हजार 361 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।

Next Story