छत्तीसगढ़

धमतरी : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की 12 महिला कुश्ती खिलाड़ी चयनित

Nil dhankar
29 Nov 2021 5:17 PM IST
धमतरी : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की 12 महिला कुश्ती खिलाड़ी चयनित
x
धमतरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार 28 नवम्बर को जिला स्तरीय महिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जय बजरंग अखाड़ा, गोकुलपुर में आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न वजन समूह वाली महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल कुल 12 महिला कुश्ती खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें कुमारी द्रोपती साहू, सोनम निषाद, अंजली साहू, वेद कुमारी नेताम, द्रोपती भोयर, लक्ष्मी साहू, देविका, स्वेच्छा चौहान, दिव्या साहू, चोमेश्वरी साहू, मोनिका भोयर और कुमारी ओमिन साहू शामिल हैं।
Next Story