छत्तीसगढ़

ढाबा संचालक ने महिला वर्कर के साथ किया दुर्व्यवहार

Nil dhankar
20 March 2022 9:04 AM IST
ढाबा संचालक ने महिला वर्कर के साथ किया दुर्व्यवहार
x

रायपुर। मजदूरी का पैसा मांगने पर ढाबा संचालक द्वारा महिला वर्कर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी शिकायत पीड़िता ने विधानसभा थाने में की. और पुलिस को बताया कि वो प्रकाश सतनामी के ढाबा में काम करती थी दो महिने तक काम की. वही काम का पैसा प्रकाश सतनामी ने नहीं दिया है।

दोबारा अपने मजदुरी का पैसा मांगने प्रकाश सतनामी के ढाबा में गई थी और हिसाब करने बोली तो आरोपी ढाबा संचालक ने दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं गाली-गलौज कर अपने कर्मचारियों के साथ हाथ मुक्का और पत्थर हमला किये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story