छत्तीसगढ़

डीजीपी अशोक जुनेजा ने पुलिस कंट्रोल रूम में ली अहम बैठक

Nil dhankar
15 Sept 2022 5:57 PM IST
डीजीपी अशोक जुनेजा ने पुलिस कंट्रोल रूम में ली अहम बैठक
x

दुर्ग। डीजीपी अशोक जुनेजा आज पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां आईजी बीएन मीणा और एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कंट्रोल रूम में डीजीपी की मीटिंग एक बंद कमरे में चल रही है। इसमें पूरे दुर्ग संभाग के एसपी, आईजी, रायपुर से पहुंचे हैं।

दुर्ग में बढ़ते अपराध को लेकर एक महीने पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्राइम मीटिंग ली थी। इस दौरान उन्होंने जिले में बढ़ते अपराध, हत्या, चोरी, लूट और सट्टा व कबाड़ के कारोबार को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने निर्देश दिया था कि, बैठक के साथ ही पुलिस अलर्ट हो जाए। उन्हें जिले में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि नहीं चाहिए। इसको लेकर जिले में क्या अपडेट है,यह जानने खुद प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अशोक जुनेजा भिलाई पहुंच गए। उन्होंने इस क्राइम मीटिंग को पूर्व निर्धारित किया था। इसमें सभी अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए थे।

Next Story