छत्तीसगढ़

मुठभेड़ स्थल पहुंचे DGP अशोक जुनेजा, कल तीन जवान हुए थे शहीद

Nil dhankar
26 Feb 2023 3:41 PM IST
मुठभेड़ स्थल पहुंचे DGP अशोक जुनेजा, कल तीन जवान हुए थे शहीद
x
छग

सुकमा। कल सुबह सुकमा के जगरगुंडा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गये थे। पुलिस ने इस हमले के बाद छः नक्सलियों के मारे जाने की भी पुष्टि की थी। पुलिस ने इस क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग अभियान छेड़ दिया हैं। इस हमले में शामिल नक्सलियों की पहचान कर उनकी खोजबीन की जा रही हैं। शहीद हुए जवानो में एएसआई रामूराम नाग, प्रधान आरक्षक कुंजाम जोगा और आरक्षक वंजन भीमा शामिल थे।

वही इस हमले के 24 घंटे बाद प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भी सुकमा के ग्राउंड जीरो पर पहुँचे। इस दौरान बस्तर आईजी और सुकमा एसपी समेत पुलिस के आला अफसर भी मौजूद थे। डीजीपी ने मुठभेड़ वाली जगह का बारीकी से जायजा लिया और अफसरों से चर्चा कर जानकारी जुटाई. उन्होंने वहाँ पुलिस के जवानो से भी भेंट की और उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया।

Next Story