छत्तीसगढ़

शहीद 2 कोबरा जवानों को DGP अशोक जुनेजा ने दी श्रद्धांजलि

Nil dhankar
24 Jun 2024 10:23 AM IST
शहीद 2 कोबरा जवानों को DGP अशोक जुनेजा ने दी श्रद्धांजलि
x
छग

जगदलपुर jagdalpur news। नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट IED explosion में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा DGP Ashok Juneja सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी. बता दें कि सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे.

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक सिलगेर में स्थित सुरक्षा कैंप Security Camp से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर सायकल से कैंप टेकलगुडे़म की ओर जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया.

आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का 01 ट्रक आ गया. जिसमें सवार चालक और सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए. शहीद जवान विष्णु आर केरल के तिरुवनंतपुरम और शहीद शैलेन्द्र उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी है. फिलहाल गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है.

Next Story