छत्तीसगढ़

नारायणपुर में बड़ी मीटिंग कर रहे DGP अशोक जुनेजा

Nilmani Pal
3 May 2023 8:48 AM GMT
नारायणपुर में बड़ी मीटिंग कर रहे DGP अशोक जुनेजा
x
छग

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हाल ही में घटी घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में प्रदेश सरकार जुटी है। इसी सिलसिले में अरनपुर कांड के बाद DGP अशोक जुनेजा नारायणपुर पहुंचे। जहां वे पुलिस और ITBP के आला अफसरों के साथ बैठक में शामिल हुए।

इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ आगे की रणनीति पर मंथन हो रहा है। बैठक में ADG नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, IG सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद है। विदित हो कि दंतेवाड़ा में हुई नक्सल घटना के बाद DGP का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि, दंतेवाड़ा जिले में पिछले बुधवार को एक बड़ा नक्सली हमला हुआ। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के थे। इनके अलावा गाड़ी का ड्राइवर भी हमले में मारा गया है। बताया जा रहा है कि, DRG की टीम बारिश में फंसे सुरक्षाबलों को वापस लाने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने मेन रोड पर IED ब्लास्ट कर पुलिसकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने वाहन को उड़ाने के लिए 50 किलो विस्फोटक लगाकर ब्लास्ट किया है। नक्सलियों का यह कायराना हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर और समेली के बीच हुआ। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इसी दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम भी फेंका।


Next Story