छत्तीसगढ़

DGP अरुण देव गौतम ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

Shantanu Roy
13 July 2026 12:11 AM IST
DGP अरुण देव गौतम ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
x
छग
Durg. दुर्ग। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने रविवार को एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया। नई पुलिस लाइन, थगड़ा बांध में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने वृक्षारोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत फीता काटकर मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया और विभिन्न स्वास्थ्य जांच केंद्रों का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
यह मेगा मेडिकल कैंप दुर्ग पुलिस के "जन मित्र" अभियान के तहत मेघगंगा ग्रुप और स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, नगर सेना, एसडीआरएफ., सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारजनों सहित कुल 843 हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इसके अलावा एनएबीएल प्रमाणित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पैथोलॉजी जांच, ब्लड टेस्ट, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण और अन्य सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं भी एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं। इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिला।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि पुलिस की अनियमित दिनचर्या और लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मेडिकल कैंप गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसे स्वस्थ और सक्षम पुलिस बल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की व्यस्त कार्यशैली को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को भी शिविर में शामिल किया गया, ताकि वे भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठा सकें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। शिविर में डॉ. ए.पी. सावंत, डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. प्रीति गांगेय, डॉ. जोगेश चंद्र, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अमरीश गर्ग, डॉ. मोनीदीपा साहा, डॉ. अभिषेक महोबिया, डॉ. तरुण ध्रुव, डॉ. तिलेश खुसरो, डॉ. रेखराज साहू, डॉ. ट्विंकल चंद्राकर, डॉ. रिद्धि अरोरा, डॉ. अभिजीत जैन, डॉ. नितिन कथुरिया, डॉ. चिराग अग्रवाल, डॉ. प्रांजल मेश्राम, डॉ. श्रुति सिंह और डॉ. बाला सुब्रमण्यम सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, प्रशांत सिंह पैकरा, सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, भारती मरकाम, आकर्षि कश्यप, नगर सेना के सेनानी नागेंद्र सिंह, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे। दुर्ग पुलिस की इस पहल को पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित जांच से गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और आसान हो जाता है।
Tagsदुर्ग पुलिसमेगा मेडिकल कैंपडीजीपी अरुण देव गौतमपुलिस स्वास्थ्य शिविर843 स्वास्थ्य परीक्षणजन मित्र अभियानमेघगंगा ग्रुपस्पर्श अस्पतालनई पुलिस लाइन दुर्गपुलिस परिवारनिःशुल्क स्वास्थ्य जांच22 विशेषज्ञ चिकित्सकNABL पैथोलॉजीनेत्र परीक्षणदंत परीक्षणपुलिस कल्याणअभिषेक शांडिल्यविजय कुमार अग्रवालदुर्ग समाचारछत्तीसगढ़ पुलिसस्वास्थ्य परामर्शमेडिकल कैंपपुलिसकर्मीछत्तीसगढ़ समाचारDurg PoliceMega Medical CampDGP Arun Dev GautamPolice Health Camp843 Health Check-upJan Mitra AbhiyanMeghganga GroupSparsh HospitalNew Police Line DurgPolice FamilyFree Health Check-up22 Specialist DoctorsNABL PathologyEye TestDental TestPolice WelfareAbhishek ShandilyaVijay Kumar AgarwalDurg NewsChhattisgarh PoliceHealth ConsultationMedical CampPolicemenChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story