छत्तीसगढ़

DGP और मुख्य सचिव मिले राज्यपाल डेका से, नए वर्ष की शुभकामनाएं दी

Nil dhankar
2 Jan 2025 4:08 PM IST
DGP और  मुख्य सचिव मिले राज्यपाल डेका से, नए वर्ष की शुभकामनाएं दी
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

डेका ने भी उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डेका ने इन अधिकारियों से केन्द्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

राज्यपाल डेका को कुलपतियों ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला एवं अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से अवगत कराया। डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।



Next Story