छत्तीसगढ़

DFO का एक्शन, कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर वन रक्षक को किया निलंबित

jantaserishta.com
11 April 2026 10:28 AM IST
DFO का एक्शन, कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर वन रक्षक को किया निलंबित
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: वन विभाग में लापरवाही और कथित मिलीभगत के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की है. दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है. डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है.
दरअसल, यह मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं. वन रक्षक हिमांशु यादव मौके पर पहुंचे लेकिन आरोप है कि उन्होंने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया था.
शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में वन रक्षक हिमांशु यादव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय परिक्षेत्र लोहारा में निर्धारित किया गया है. इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story