छत्तीसगढ़

श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय सप्ताह किया गया आयोजित

Nilmani Pal
21 Feb 2024 2:50 AM GMT
श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय सप्ताह किया गया आयोजित
x

रायपुर। श्रीमद् भागवत कथा के भक्तिमय सप्ताह का अशोक मालू के निवास में आयोजन किया गया , रवि नगर (ईएनसी) कॉलोनी अशोक मालू के निवास पर कृष्ण लीला के भक्ति का श्रीमद् भागवत कथा को सबने श्रवण किया। कथा के प्रथम दिन भागवत सप्ताह में गणपति पूजन, कलश यात्रा, बेदी पूजा और भागवत महात्मय का आयोजन किया गया।

श्री कृष्ण की लीलाओ का भक्तों ने भरपूर आनंद लेते हुए कथा का रसपान किया। श्रीमद् भागवत कथा का वचन सच्चिदानंद पाठक महाराज, सारागांव ( खौनावाले) द्वारा किया गया, अवधेश तिवारी, सोनपुर ( मुंगेली) श्री परायण कर्ता थे। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन रुक्मणी विवाह प्रसंग में कु अनाहिता ने श्री कृष्ण और कु देव्यांशी ने रुक्मणी के वेशभूषा में भगवान के पात्र को सजीव बनाया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कथा के समापन पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया था।

Next Story