छत्तीसगढ़

मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे श्रद्धालु, उमड़ी भीड़

Nilmani Pal
1 Jan 2023 9:41 AM GMT
मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे श्रद्धालु, उमड़ी भीड़
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नये साल के दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। नए साल के पहले दिन बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। दूर-दराज से भक्त माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर के गर्भगृह से लेकर जय स्तंभ चौक तक माता के भक्तों का तांता लगा हुआ है। इधर राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी देवी मंदिर में माता के दरबार में भक्तों का ताता देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि, माता के प्रति उनकी बड़ी आस्था है। मां दंतेश्वरी सब की मुराद पूरी करतीं हैं। नया साल खुशियों से भरा रहे और कोरोना जैसी महामारी से लोगों को जल्द निजाद मिले इसी मनोकामना के साथ आराध्य देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इधर, मां के दर्शन करने घुटने के बल भी कुछ श्रद्धालु पहुंचे थे।

महाराष्ट्र से आए भक्त तुलेश्वर ने कहा कि, परिवार के साथ नए साल में घूमने पहली बार बस्तर आया हूं। माता जी के चमत्कार के बारे में बहुत सुना था। आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इधर उड़ीसा से आए भक्तों श्रीनिवास ने कहा कि हर साल माताजी के दरबार में मत्था टेकने आते हैं। माता सबकी मुराद पूरी करती हैं।

Next Story