छत्तीसगढ़
देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा 8 से, लोकसभा अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
Shantanu Roy
18 Jun 2026 9:01 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन द्वारा 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में देवकीनंदन जी ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अगुवाई में किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि आज गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर प्रवास के दौरान उन्हें भागवत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया,इस दरमियान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्री राठी ने बताया कि 8 से 14 जुलाई तक रायपुर की पावन धरा पर देवकीनंदन जी ठाकुर द्वारा श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से श्री कृष्ण भक्ति एवं सनातन संस्कृति से जीवन को नई दिशा, मन को शांति, परिवार को संस्कार सहित समाज को एकता का संदेश दिया जाएगा। वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला का शॉल –श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान विजय अग्रवाल, शिवरतन गुप्ता, सुभाष साहू, अशोक गुप्ता,सुभाष अग्रवाल,राजीव अवस्थी, राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





