छत्तीसगढ़
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 811 करोड़ के विकास कार्य, राजस्व वसूली में 103 प्रतिशत लक्ष्य हासिल
Shantanu Roy
20 April 2026 11:47 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। जिले ने विकास और खनिज राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) के प्रभावी उपयोग और राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले के सभी सातों विकासखण्डों कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। कांकेर जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 की स्थिति में 811 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 05 हजार 89 कार्यों को स्वीकृति दी गई है, इनमें से अब तक 622 करोड़ 69 लाख रुपये विकास कार्यों में व्यय हो चुके हैं जो पूर्ण राशि का 76.7 प्रतिशत है। स्वीकृत कार्यों में अब तक 03 हजार 793 कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में 161 करोड़ 17 लाख रुपये और भौतिक आधारभूत संरचना निर्माण में 249 करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। खनन प्रभावित विकासखण्ड अंतागढ़, कोयलीबेड़ा और दुर्गूकोंदल में स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज राजस्व का लक्ष्य 453 करोड़ 88 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरूद्ध 471 करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की गई जो लक्ष्य का 103.80 प्रतिशत है। इससे पहले वर्ष 2024-25 में भी 250 करोड़ 20 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 330 करोड़ 54 लाख रुपए वसूले गए थे, जो लक्ष्य का 132.11 प्रतिशत था। जिले में डीएमएफ अंशदान भी पिछले 10 वर्षों में 01 करोड़ 44 लाख रुपये से बढ़कर 150 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जा रही है। वर्ष 2025-26 में कुल 135 प्रकरण दर्ज कर 55 लाख 29 हजार 508 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। इनमें अवैध परिवहन के 117 मामलों में 38 लाख रुपए, अवैध भंडारण के 13 मामलों में 09 लाख 81 हजार रुपए और अवैध खनन के 05 मामलों से07 लाख 45 हजार रुपए की वसूली की गई। कलेक्टर क्षीरसागर ने बताया कि खनिज संसाधनों से प्राप्त हर राशि को खनन प्रभावित परिवारों के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के माध्यम से स्कूल, अस्पताल, सड़क और नल-जल योजना के 3793 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। राजस्व में वृद्धि से डीएमएफ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





